Tuesday, 25 August 2015

इस रहस्यमय कुआं के पानी पड़ते ही हर चीज हो जाती है पत्थर


इंगलैंड के न्यर्जबरो में स्थित इस कुएं को स्थानीय निवासी दैत्य का कुआं मानते हैं। दुनियाभर के लोग यहां अपना सामान छोड़ जाते है ताकि कुछ दिनों बाद आकर लोग उसे पत्थर में बदला हुआ देखें।

पत्तियां, लकड़ियां, पक्षी जो भी चीज न्यर्जबरो स्थित रहस्यमय कुएं के पानी के संपर्क में आती है, वह कुछ ही महीनों में पत्थर में बदल जाती है। इंग्लैंड की निद्द नदी के किनारे स्थित इस कुएं के बारे में कुछ लोगों की राय है कि अगर वे भी इस कुएं के संपर्क में आएं, तो वह भी पत्थर में बदल जाएंगे।


यहां कुछ गुजरे जमाने के सामान अब भी देखे जा सकते हैं, जिनमें 18वीं सदी का विक्टोरियन टॉप हैट जैसी चीजें शामिल हैं। ये चीजें अब पूरी तरह पत्थर में बदल चुकी हैं। यहां छोड़े गए टैडी बियर, साइकिल और केतली जैसी चीजों का भी ऐसा ही हाल है।


No comments:

Post a Comment