Saturday 1 August 2015

                              इस एक्ट्रेस ने की दूसरी शादी, पहले पति ने किया केस

पंजाबी फिल्म कैरी ऑन जट्टा में एक्टिंग कर चुकीं एक्ट्रेस अंशू साहनी पर पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। अंशू पर दूसरी शादी करने का केस दर्ज हैं। आशू के साथ उनकी मां नीलम साहनी और मामा दीपक कपूर के खिलाफ भी मामला दर्ज हुआ है।
यह केस अंशु के पहले पति हरविंदर सिंह सोढी की शिकायत पर दर्ज हुआ है। हरविंदर ने कहा कि अंशू ने तलाक लिए बिना दूसरी शादी कर उनसे धोखा किया है।
हरविंदर ने इस मामले में सारे सबूत भी पुलिस को पेश किए है। पुलिस ने अंशू को जांच में शामिल होने का नोटिस दिया है।

No comments:

Post a Comment