Monday, 31 August 2015

8वी पास ने बनाई बाइक से वाटर बाइक, देखें इसकी कारीगरी


गोरखपुर जिले के कक्रहिया निवासी मनोज निषाद ने एक ऐसी बाइक बनाई जो पानी में चलती है। उन्होने अपने इस ख्वाब को हकीकत में तब्दील कर दिखाया। यह बाइक 25 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से पानी पर चलती है। इसका नाम क्याबा वॉटर बाइक है। इस पर एक साथ छह लोग बैठ सकते हैं।


वॉटर बाइक बनाने वाले मनोज पेशे से मेकैनिक है। आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने की वजह से कक्षा आठ के बाद ही उन्होंने पढ़ाई छोड़ दी।


परिवार की जिम्मेदारियां पूरी करने के लिए पेचकस और रिंच थाम लिया, लेकिन दिल में कुछ अलग करने की तमन्ना थी। मनोज ने कई उस्तादों से काम सीखा और धीरे-धीरे एक अच्छे मेकैनिक बन गए।

No comments:

Post a Comment