Friday 31 July 2015

                                      पंक्षियों ने किया हाथी के बच्चे को परेशान, देखें वीडियो


रोड पर खड़े इस हाथी के बच्चे ने चिड़ियों के झुंड को देख कर उन्हें पकड़ने के लिए दौड़ा। पंक्षियों ने हाथी के बच्चे को अपने तरफ आते देख उड़ना शुरू कर दिया, लेकिन हाथी का बच्चा लगातार उनके पीछे भागता रहा। इसके वाबजूद भी वह चिड़ियों को पकड़ने में असफल रहा। हाथी के बच्चे का ये वीडियो सोशल साइट्स पर खूब वायरल हो रहा है।
 खली को किया जोरदार किस, खली ने दिया करारा जवाब देखें, देखें वीडीयो

लंबे चोड़े भीमकाय शरीर वाले भारतीय रैसलर खली को देखकर अच्छे अच्छे लोक हकपका जाते हैं। लेकिन कुछ महिलाए खली की दीवानी हैं।

ऐसे ही इनमें से एक महिला को खली के उपर प्यार आ गया और खली भी उस महिला के प्यार में डूब गए मिकी जैम्स ने उन्हें खुलेआम किस किया और खली ने भी किस का करारा जवाब दिया।
VIDEO: अधेंरी सड़क पर डराता था ये भूत, कार ने मारी टक्कर


लोगों को डराने के लिए भूत बनकर इन दोनों ने कोई कसर नहीं छोड़ी। हर किसी को अंधेरी सड़को पर आते जाते डराना इनका काम होता था। इसी तरह ये भूत एक कार को डरा रहे थे लेकिन कार के ड्राइवर ने उसके ऊपर ही कार चढ़ा दी। यदि कार की रफ्तार थोड़ी और तेज होती, तो वह नाटकबाज भूत सच का भूत बन जाता। हादसे में वह कार के बोनट के ऊपर से होता हुआ, बाईं ओर गिर गया जिससे उसका घुटना बुरी तरह छिल गया।




इस वीडियो को पापा क्रेजी नाम के एक ग्रुप ने यू-ट्यूब पर अपलोड किया है। दूसरे वीडियो में दिखे साइन बोर्ड के आधार पर माना जा रहा है कि इसे मध्‍य प्रदेश के भोपाल में शूट किया गया है। इसकी शुरुआत बेहद शानदार है। भूतों को देखकर राहगीर अपना वाहन, स्‍कूटी, साइकिल छोड़कर भाग जाते हैं।

                                  जितनी छोटी स्कर्ट, उतना ज्यादा डिस्काउंट !

चीन में एक रेस्तरां में लड़कियां जितनी छोटी स्कर्ट पहनकर आएंगी, उन्हें बिल में उतना ही डिस्काउंट दिया जाएगा। यांग जिया हॉटपॉट रेस्तरां पूर्वी चीन के जिनान शहर में हैं। यहां जब कोई महिला ग्राहक पहुंचती है तो कर्मचारी उसकी स्कर्ट का नाप लेते हैं। अगर स्कर्ट घुटने से तीन इंच ऊपर है तो उस महिला को बिल में 20 फीसदी की छूट दी जाती है। घुटने से 13 इंच ऊंची स्कर्ट पर बिल में 90 फीसदी तक छूट मिलती है। इसी के मुताबिक उन्हें खाने के बिल में छूट मिलती है। कर्मचारी इंची टेप लेकर मुस्तैद रहते हैं और नापते हैं कि महिला की स्कर्ट उसके घुटने से कितने इंच ऊपर है। यांग जिया हॉटपॉट रेस्तरां स्वादिष्ट खाने के लिए मशहूर है। अब तो यहां भीड़ और बढ़ने लगी है।

                                  समुद्र में गर्लफ्रेंड ने ब्वॉयफ्रेंड के उपर किया ऐसा स्टंट

एक कपल ने सर्फ बोर्ड पर पानी के उपर गजब का स्टंट किया है। हवाई आइलैंड के पास लौरेन ओइये और चुक इन्मान ने एक सर्फिंग कॉम्पिटिशन में अद्भुत नजारा पेश किया। समुद्री लहरों के ऊपर चुक ने लौरेन को अलग-अलग अंदाज में खुद के शरीर के ऊपर उठाया।


इस कपल ने सारे अलग अलग पोज में स्टंट किए। इस कपल के बीच आपस में गजब का भरोसा देखने को मिला। इससे पहले भी ये कपल टर सर्फिंग के लिए कई अवॉर्ड भी जीत चुके हैं।


इस कपल ने कहा कि ऐसा करना उन्हें बहुत मजेदार लगता है। हर जगह के समुद्र की लहरें अलग होती है और उन पर बैलेंस बनाने में हमें काफी मजा आता हैं और हमारे लिए चुनौती पूर्ण भी होता है।

Thursday 30 July 2015

                                           पूणे के एक व्यापारी नें खरीदी 'गोल्डन' कार

पूणे के एक शहर में गोल्डन कलर की जगुआर देखने को मिल रही हैं। यह कार शहर के रियल एस्टेट व्यापारी सचिन खेसे ने खरीदी है। खेसे ने अपने ज्योतिषी की सलाह के बाद पूरे 2 लाख खर्च कर काले रंग की जगुआर को गोल्ड प्लेटेड करवाई है। इस तरह की कारें अब तक विदेशों में ही नजर आती थीं पर अब ये ट्रेंड इंडिया में भी मशहूर हो गया है। 2014 में 63 लाख रुपए में खरीदी यह कार को खेसे अपने ज्योतिषी के कहने पर बेचने जा रहे थे लेकिन जैसे ही दुकानदार के पास बेचने पहुंचे को दुकानदार ने इसका रंग काले से बदल कर गोल्डन करने की सलाह दी। खेसे को दुकानदार का आइडिया सही लगा और उन्होंने कार को गोल्डन रंग में रंगने का निर्देश दे दिया। दुकानदार की सलाह के बाद खेसे इसे गोल्डन रंग में रंगवाने को तैयार हो गए।
                            ये जोड़ा करवाता हैं खतरनाक जानवरों के साथ Photoshoot
 

फ्लोरिडा में रहने वाले एक कपल ने मगरमच्छ और घड़ियाल के साथ फोटोशूट कराया है। इस फोटोशूट के दौरान ये कपल मगरमच्छ के साथ पानी में स्विमिंग भी करते नज़र आए। 27 साल की क्रिस गिलेट और 28 साल के एश्ले लॉरेंस 4 साल पहले एक चिड़ियाघर में मिले थे। ये कपल खतरनाक जानवरों बेखूबी से जनता ही नहीं बल्कि एनिमल शो को आयोजित करवाने का काम करते हैं।


ऐश्ले का कहना है कि एक ही प्रोफेशन में होने की वजह से दोनों की जिंदगी काफी मजेदार है। उन्होंने कहा अगर आप इन खतारनाक जानवरों के साथ तरते है तो इसके बारे में किसी को बताए, ऐसे लोग काफी कम होते हैं। क्रिस ने बताया कि 16 फीट लंबे घड़ियाल के साथ भी वे आसानी से तैर सकते हैं। वे स्वीकार करते हैं कि इसमें खतरा है, बावजूद इसके वे काम को जारी रखेंगे। उन्होंने कहा कि जानवरों के इतने करीब होने से उन्हें खुशी मिलती है।
                           सांप के साथ सेल्फी खिंचवाने पर आया 96,23,115 रुपए का बिल

सैन डियागो में सांप के साथ सेल्फी लेते समय एक व्यक्ति को सांप ने काट लिया। तुरंत इलाज कराने के लिए उसे 150,000 डॉलर यानी 96 लाख 23 हजार 115 रुपए का खर्च आया। टॉड फैस्सलर झाड़ी में छिपे जानलेवा जानवर को बाहर खींचकर उसके साथ सेल्फी लेने लगा था। तभी सांप ने उसे काट लिया। महीनेभर के इलाज के लिए उसे अब भारी रकम चुकानी होगी।

पीड़ित ने कहा, 'मेरा पूरा शरीर कांप और थरथरा रहा था' सांप ने वास्तव में मेरे पूरे शरीर को लकवाग्रस्त कर दिया था। मेरी जीभ मेरे मुंह के बाहर थी और आंखे बंद हो रही थीं।'  इस हमले के बाद उसने उसे जंगल में छोड़ दिया।
                                   स्वर्ग जाने वाली ट्रेन देखनें को उमड़ी लाखों की भीड़

पोलैंड के व्रोक्लाव में एक ऐसी मॉन्यूमेंट ट्रेन है जिसे 'स्वर्ग जाने वाली ट्रेन' कहा जाता है। इसमें 65 साल पुराना इंजन लगाया गया है। इसे देखने के लिए पोलैंड के शहर में सबसे अधिक टूरिस्ट आते हैं। इस मॉन्यूमेंट में 30 मीटर लंबा और 80 टन वजन का स्टीम इंजन लगाया गया है। इसे पोलैंड का सबसे बड़ा स्कल्पचरनुमा मॉन्यूमेंट भी कहते हैं। 2010 में तैयार किए गए इस आर्ट को देखने के लिए हर साल लाखों की संख्या में टूरिस्ट आते हैं। मॉन्यूमेंट को बनाने में स्थानीय प्रशासन से आर्टिस्ट को सहयोग किया था।
                                                  गाय पहुंची ATM पैसे निकालनें


गाजियाबाद के STATE BANK OF INDIA के ATM में एक गाय को देखा गया। आपको बता दें ये गाय ATM में बारिश से बचने के लिए चली गई थी। 4 घंटे की लगातार बारिश होने के कारण ये गाय अपने बचाव के लिए ATM में चली गई फिर पूरे दिन ये गाय ATM में रही। स्थानीय लोगों को भी ATM से पैसे निकालने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

Sunday 26 July 2015

                                        5 शेर भी नहीं कर सके एक भैंस का शिकार


लोंडोलिजि नेशनल रिजर्व पार्क के गाइड और ऑपरेटर बाइरोन रेराओ ने क्लिक किए गए दिखाई दिया कि किस तरह से 5 शेर एक भैंसे का शिकार कर रहें है। बाइरोन ने कहा कि पांच शेरों ने एक भैंसे पर अटैक किया इनमें से एक शेरनी भैंसे के ऊपर चढ़ गई और पंजे मारने लगी इस कारण भैंसा घुटने के बल बैठ गया। इस दौरान दूसरे शेर भी उस पर अटैक करने लगे। एक समय तो ऐसा लगा कि शेर उसे अपना शिकार बना लेंगे, लेकिन भैंसे ने नदी में भागकर अपनी जान बचा ली।
                                                  99 साल की दादी हुई प्रेग्नेंट !


लंदन में रहने वाली 99 वर्षीय डोरिस आयलिंग को मिली अस्पताल की रिर्पोट ने बताया कि वह प्रेगनेंट हैं और उन्हें तय दिन पर डिलिवरी के लिए अस्पताल में भर्ती होना है। सबसे मजेदार बात यह हैं कि फारेहम कम्यूनिटी हॉस्पिटल ने महिला के नाम के साथ उनकी सही जन्म तिथि भी पत्र में लिखकर भेजी। डोरिस के तीन बच्चे और 13 पोते-पोती हैं।

डोरिस इस रिपोर्ट को पढ़कर चकित हैं। उन्होंने बताया कि मैं कभी भी उस अस्पताल में नहीं गई, मैं जानती ही नहीं कि वह अस्पताल कहां है। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि यह पत्र गलती से उन्हें भेज दिया है। इसके साथ ही अस्पताल प्रशासन इसके लिए माफी भी मांग चुका है।
                                               12 लाख में नीलाम हुई मिट्टी, जानिए क्यों


मध्यप्रदेश के पन्ना जिले में मिट्टी को 12 लाख रुपये में नीलाम किया गया। चौंक गए ना, आपको बता दें कि इस शहर में मिट्टी का बिकना कोई बड़ी बात नही है। पन्ना जिले में एक सिरस्वाह डेम का निर्माण किया जा रहा है। इस स्थान पर पहले हीरे की खदान हुआ करती थीं। डेम के लिए जब खुदाई की गई तो उससे निकलने वाली मिट्टी को पन्ना में स्थित अतिरिक्त हीरा विभाग ने सुरक्षित रखवा लिया। मिट्टी को हीरा विभाग ने 12 लाख रूपए में बेच दिया।
                                       करता रहा कुत्ता सुसाइड, जब तक वो मर ना गया


new found land प्रजाति के एक काले सुन्दर डॉग ने आत्मा हत्या की। पानी में डूब कर आत्मा हत्या का प्रयास तब तक किया जब तक वो मर नहीं गया। आपको बता दें ये डॉग पहले तो बहुत खुश नजर आ रहा था लेकिन, कुछ देर बाद वो पानी में कूद गया और खुद को डुबाने की कोशिश करने लगा। वहां मौजूद कुछ लोगों नें डॉग को बचा लिया और बांध दिया। लेकिन उसे जैसे ही दुबारा खोला गया वो फिर पानी में कूद गया। कई बार ऐसा करने पर, आखिर कार डॉग पानी में डूब कर मर गया।
                                    देखिए 3000 किलो की शार्क, जमकर हुआ फोटोशूट

मेलबर्न म्यूजियम 3 हजार किलो की शार्क को देखनें हजारो की तदाद में भीड़ उमड़ी लोगों ने जमकर फोटोज खींची. बता दें कि इस पर बायोलॉजिकल साइंटिस्ट रिसर्च चल रहा है. ये दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी मछली है. 6.3 मीटर लंबी और 3000 किलो की शार्क है.  पिछले महीने एक मछुआरे ने पोर्टलैंड में इसे गलती से पकड़ लिया था. बाद में उसने म्यूजियम को देने का फैसला किया. इतनी लंबी शार्क को सीधे म्यूजियम में लाना आसान नहीं था, इसलिए उसे काटकर अलग-अलग पार्ट्स में लाया गया. इसके साथ ही शार्क को फ्रीज करने के बाद 3डी स्कैनिंग किया जा रहा है.
                                        दर दर भटका दरोगा एक मासूम बच्ची के इलाज़ के लिए

संजीव मिश्रा थाना अध्यक्ष फूलपुर वाराणसी को किसी ने सूचना दी कि कोई छोटी सी बच्ची बदहवास हालत में पड़ी , लेकिन घटना स्थल दूसरे थाना क्षेत्र का था। संजीव मिश्रा बिना इस बात की परवाह किये कि मामला दूसरे थाना क्षेत्र का है तुरंत मौके पर पहुँचे और बच्ची को लेकर हॉस्पिटल भागे , हॉस्पिटल ने इलाज़ करने में लाचारगी दिखाई तो वह बच्ची को लेकर दूसरे हॉस्पिटल में लेकर गए लेकिन वहाँ भी सिर्फ बहाने सुनने को मिले , फिर संजीव बच्ची को लेकर एक प्राइवेट हॉस्पिटल में गए , प्राइवेट हॉस्पिटल का पहला प्रश्न कि खर्चा कौन उठाएगा ?

संजीव ने कहा मैं , मैं ही इसका गार्डियन और मैं ही इसका खर्च उठाऊंगा तब जाकर बच्ची का इलाज़ शुरू हुआ। अब बच्ची ठीक हो रही है। (इस बच्ची के साथ एक अधेड़ ने दुष्कर्म किया था , उसे गिरफ्तार करके जेल भेजा जा चूका है )

स्थानीय लोगो का कहना हैं कि हर पुलिस वाला संजीव मिश्रा जैसा हो तो वह दिन दूर नहीं कि हिंन्दुस्तान सबसे सुरक्षित देश हो।

Saturday 25 July 2015

                                      5,699 रुपए में लावा नें लॉन्च किया फ्लेयर Z1


भारतीय स्मार्टफोन कंपनी लावा नें अपने फ्लेयर P1 और फ्लेयर F1 के बाद लॉन्च किया Z1. यह स्मार्टफोन एक्सक्लूजिवली ईकॉमर्स साइट स्नैपडील पर 30 जुलाई से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा, जहां इस फोन की कीमत 5,699 रुपए है. इसके साथ ही जल्द ही लावा फ्लेयर Z1 सभी रिटेल स्टोर्स और मल्टीब्रांड आउटलैट्स पर उपलब्ध होगा.

क्या हैं खासियत
480×854 पिक्सल रेजल्यूशन वाले 5.0 इंच के डिसप्ले के साथ एंडरॉयड ऑपरेटिंग 5.0 लॉलिपॉप पर आधारित इस फोन में आसानी से काम की सुविधा के लिए स्मार्ट गेस्चर कंट्रोल का उपयोग किया गया है. फोन में फोटोग्राफी के लिए 5.0 मेगापिक्सल रियर और 2.0 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है. यह फोन 1.3 गीगाहर्ट्ज क्वाडकोर प्रोसेसर पर कार्य करता है. फ्लेयर Z1 में 1 जीबी रैम तथा 8 जीबी इंटरनल मैमोरी दी गई है। इसके अलावा एक्सपेंडेबल स्टोरेज के लिए माइकोएसडी कार्ड के माध्यम से जीबी तक डाटा स्टोर कर सकते हैं.

लावा फ्लेयर Z1 में पावर बैकअप के लिए 2000 एमएएच की बैटरी दी गई है. वहीं कनेक्टिविटी ऑप्शन के तौर पर फोन में ब्लूटूथ, वाईफाई और 3जी मौजूद हैं. भारतीय बाजार में यह फोन काले व सफेद दो रंगों में उपलब्ध होगा. साथ ही इसका वजन महज 160 ग्राम है.
                                        समुद्र में ही मारी व्हेल्स, हुआ पानी लाल लाल


फैरो आइ्लैंड्स के बोर और टोर्शवन बीच पर करीब 300 व्हेल्स को पकड़कर मार दिया गया। यह आइ्लैंड्स नॉर्वे के पास स्थित है। वहां के लोगों ने व्हेल्स को बीच पर आने पर मजबूर किया, इसके बाद तेज हथियार से व्हेल्स को वहीं काट दिया। इस हंटिंग को ग्रिंडाड्रैप कहते हैं। खास बात तो ये हैं कि लोग व्हेलस को मारने के बाद हंसते और गाते भी हैं। इन फोटोज को एक वाइल्ड लाइफ एक्टिविस्ट ने कैद किया है।
                                         बालों व त्वचा पर पड़ता है तनाव का असर

नई दिल्ली: क्या आप तनाव और अवसादपूर्ण जिंदगी जी रहे हैं? तो थोड़ा ध्यान दें। अवसाद और तनाव आपके चेहरे और बालों से झलकता है। त्वचा विशेषज्ञ और बाल एवं त्वचा संबंधी रोगों के उपचार केंद्र 'मेडलिंक्स' के बाल प्रत्यारोपण सर्जन पंकज चतुर्वेदी ने तनाव से त्वचा और बालों पर पड़ने वाले प्रभाव के बारे में बताया।

-मुंहासे : हमारी त्वचा और मस्तिष्क का गहरा रिश्ता है। जिस क्षण तनाव वाले हार्मोन निकलते हैं, त्वचा में तेल की उत्पत्ति बढ़ जाती है, जिस वजह से मुंहासे होते हैं।

-बुढ़ापा : तनाव या अवसाद ग्रस्त लोग आसानी से पकड़ में आ जाते हैं, क्योंकि झुर्रियां और काले घेरे जैसे बुढ़ापे के लक्षण उनके चेहरे पर उम्र से बहुत पहले ही दिखने शुरू हो जाते हैं।

-बाल झड़ना : तनाव के चलते रक्त कोशिकाएं सिकुड़ जाती हैं, जिससे बालों की जड़ों को अपने विकास के लिए पर्याप्त ऑक्सीजन एवं अन्य जरूरी पोषक तत्व नहीं मिल पाते। अवसाद ग्रस्त लोग आमतौर पर पोषक तत्वों के अभाव में बाल गिरने की समस्या से जूझते हैं।

अवसाद या तनाव भगाने के उपाय :

-बढ़िया सी मसाज कराएं : यह आपके शरीर को आराम देने और अवरुद्ध ऊर्जा तंत्रिकाओं को खोलने में मदद करेगी।

-व्यायाम करें : कसरत आपको प्रेरित करती है और आपका मूड ठीक करती है। यह आपको ऊर्जावान बनाने में मदद करती है। व्यायाम स्वस्थ काया की कुंजी है।

-रोजाना 15-20 मिनट ध्यान लगाएं : ध्यान सुविधानुसार किसी भी समय और जगह पर लगाया जा सकता है। एकांत में शांति से बैठकर आप अपने विचारों पर ध्यान दे सकते हैं। इससे तनाव भगाने में मदद होगी।

-नियमित अंतराल पर पौष्टिक खाना खाएं : बादाम, जामुन और सैमन (मछली की किस्म) तनाव दूर करने में सहायक हैं।

-आठ घंटे की नींद जरूरी : नींद की कमी से खीझ और चिड़चिड़ापन होता है। तनाव भगाने के लिए नींद से बेहतर कुछ नहीं हो सकता।
         फेसबुक के ज्यादा इस्तेमाल से कर सकते हो आत्मा हत्या: रिसर्च



टोरंटो: फेसबुक, ट्वीटर और इंस्टाग्राम जैसी सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर प्रतिदिन ज्यादा लंबे समय तक प्रयोग से किशोरों में आत्महत्या की भावना बढ़ाने वाले विचारों, मनोवैज्ञानिक परेशानियों और मानसिक विकारों के बढ़ने का खतरा रहता है और यह उनके मानसिक स्वास्थ्य को भी खराब करता है. शोधार्थियों का कहना है कि जो किशोर लंबे समय तक सोशल नेटवर्किंग साइट्स का प्रयोग करते हैं उन्हें मानसिक स्वास्थ्य सहायता की जरूरत है.
एक स्टडी से साफ हुआ है कि फेसबुक के ज्यादा इस्तेमाल से ही युवाओं के बीच खुदकुशी जैसे विचार बढ़ते है और मानसिक परेशानियां भी जन्म लेती हैं जिससे मानसिक स्थिति प्रभावित होती है. अध्ययनकर्ताओं का मानना है कि इस स्टडी के जरिए पैरेंट्स को अच्छा संदेश मिल रहा है. उनके मुताबिक स्टडी के नतीजे मेंटल हेल्थ सपोर्ट सर्विसेज को भी आगाह करते हैं. उन्हें इन वेबसाइट्स को ध्यान में रखना होगा. 
कनाडा में ओटावा पब्लिक हेल्थ के ह्यूग्यूस सांपसा-कयिंगा और रोजमंड लुईस ने सातवीं से 12वीं कक्षा तक के छात्रों के ओंटेरियो छात्र दवा उपभोग एवं स्वास्थ्य सर्वेक्षण आंकड़ों का विश्लेषण किया. इनमें से लगभग 25 प्रतिशत छात्रों को दो घंटे से ज्यादा सोशल नेटवर्किंग साइट्स प्रयोग करने का आदी पाया गया.
शोधार्थियों ने सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर बिताए वक्त की तुलना किशोरों के मनौवैज्ञानिक परीक्षणों और आवश्यक मानसिक स्वास्थ्य सहायता की जरूरतों से की. कैलिफोर्निया के सैंन डिएगो के इंटरेक्टिव मीडिया इंस्टीट्यूट की ब्रेंडा के. वीडरहोल्ड ने कहा, 'जैसा कि किशोर इन साइटों का प्रयोग करते हैं तो यह जन स्वास्थ्य और स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं के लिए एक अवसर की तरह है कि वे इस विस्तृत जनसंख्या तक पहुंचकर स्वास्थय सेवाओं और सहायता का यहां पर प्रचार करें. यह अध्ययन साइबर साइकलोजी, बिहेवियर एंड सोशल नेटवर्किंग जर्नल में प्रकाशित हुआ है.'