Friday 31 July 2015

                                  जितनी छोटी स्कर्ट, उतना ज्यादा डिस्काउंट !

चीन में एक रेस्तरां में लड़कियां जितनी छोटी स्कर्ट पहनकर आएंगी, उन्हें बिल में उतना ही डिस्काउंट दिया जाएगा। यांग जिया हॉटपॉट रेस्तरां पूर्वी चीन के जिनान शहर में हैं। यहां जब कोई महिला ग्राहक पहुंचती है तो कर्मचारी उसकी स्कर्ट का नाप लेते हैं। अगर स्कर्ट घुटने से तीन इंच ऊपर है तो उस महिला को बिल में 20 फीसदी की छूट दी जाती है। घुटने से 13 इंच ऊंची स्कर्ट पर बिल में 90 फीसदी तक छूट मिलती है। इसी के मुताबिक उन्हें खाने के बिल में छूट मिलती है। कर्मचारी इंची टेप लेकर मुस्तैद रहते हैं और नापते हैं कि महिला की स्कर्ट उसके घुटने से कितने इंच ऊपर है। यांग जिया हॉटपॉट रेस्तरां स्वादिष्ट खाने के लिए मशहूर है। अब तो यहां भीड़ और बढ़ने लगी है।

No comments:

Post a Comment