Monday 31 August 2015

8वी पास ने बनाई बाइक से वाटर बाइक, देखें इसकी कारीगरी


गोरखपुर जिले के कक्रहिया निवासी मनोज निषाद ने एक ऐसी बाइक बनाई जो पानी में चलती है। उन्होने अपने इस ख्वाब को हकीकत में तब्दील कर दिखाया। यह बाइक 25 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से पानी पर चलती है। इसका नाम क्याबा वॉटर बाइक है। इस पर एक साथ छह लोग बैठ सकते हैं।


वॉटर बाइक बनाने वाले मनोज पेशे से मेकैनिक है। आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने की वजह से कक्षा आठ के बाद ही उन्होंने पढ़ाई छोड़ दी।


परिवार की जिम्मेदारियां पूरी करने के लिए पेचकस और रिंच थाम लिया, लेकिन दिल में कुछ अलग करने की तमन्ना थी। मनोज ने कई उस्तादों से काम सीखा और धीरे-धीरे एक अच्छे मेकैनिक बन गए।

इस लड़की ने शेरनी को लिया गोद, करती है बच्चे जितना प्यार


ज्यादा तर लोग इस टाइप के जानवरों को चिड़िया घर या फिर किसी जंगल में देखना ही पसंद करते है। और ऐसे जानवरों के करीब जाते हुए भी इनकी हालत खराब हो जाती है।


लेकिन दक्षिण अफ्रीका के ब्लोइमफोंटने में रहने वाली युवती मेकी वेन टोंडर अपनी पालतू शेरनी एल्सा के साथ लिपटकर सोना पसंद करती है। एल्सा काफी समय पहले अपनी मां से बिछड़ गई थी। उस समय मेकी ने उसे गोद लिया था।


एक रात जब वह सो रही थी तब एल्सा उसके पास आकर उसकी रजाई में घुसकर सो गई, तब से वह दोनों हर रोज साथ में ही सोती हैं। एक बार एल्सा की बड़ी सर्जरी करनी पड़ी थी।


मेकी एल्सा के लिए मां जैसी सारी जिम्मेदारियां निभाती आ रही है। अब वह लगभग हर रोज अपने घर के नजदीकी ट्रैफिक सिग्नल पर यह खूबसूरत ड्रेस पहनकर लोगों से पैसे इकट्‌ठा करती है।

ताइवानी लड़कियों ने पहनी अजीबोगरीब ड्रेस, मचा बवाल


ताइवान में इन दिनों एक अनोखा ट्रेंड देखा जा रहा है। यहां लड़कियां सिर्फ प्लास्टिक बैग पहनकर अपनी सेल्फी खींच रही हैं और इन्हें सोशल मीडिया में खूब शेयर कर रही हैँ।


सोशल मीडिया में वायरल हो रहा लड़कियों का यह क्रेज ताइवान में बवाल सा मच गया है। लड़कियों की तरह युवक भी प्लास्टिक बैग पहनने का शौक अपना रहे हैं।


लोग नग्न होकर सिर्फ प्लास्टिक बैग पहनकर अपनी फोटो खींचकर सोशल मीडिया में अपलोड कर रहे हैं। यहां सुविधा सेंटर 7- इलेवन एक खास चिक ब्रांड के प्लास्टिक बैग सबसे अधिक पसंद किए जा रहे हैं।



Thursday 27 August 2015

यहां की दुकानदार है लड़किया, मिनी स्कर्ट में बेचती है पान

ताइवान की सड़कों का नजारा देखकर कोई भी हैरान हो सकता हैं। यहां मिनी स्कर्ट में खूबसूरत युवतियां सड़क पर वाहन चालकों को अपनी ओर खींचते हुए दिखाई देंगी, लेकिन ये कोई गलत काम नहीं करती, बल्कि पान-सुपाड़ी बेचने का बिजनेस करती हैं।
ताइवान की सड़कों के किनारे कांच के खूबसूरत बूथ नजर आते हैं। नेयोन साइन बोर्ड से सजे इन बूथों के खूबसूरत कपड़ों में युवतियां बैठी नजर आती हैं। ये सड़क किनारे से लेकर बीच सड़क तक अपने बिजनेस के लिए कस्टमर के साथ डील करने में नहीं हिचकती हैं।


इंद्राणी मुखर्जी का पूरा सच, देखिए तस्वीर


इंद्राणी ने शीना के बाद पीटर मुखर्जी और मिखाइल के मर्डर का भी बनाया था प्लान

Tuesday 25 August 2015

IPS की कु्र्सी पर कैप पहन कर पत्नी ने खिंचवाई फोटो, हुआ वायरल


IPS महेंद्र मोदी की पत्नी सीमा मोदी की ये फोटोज वायरल हो गई हैं। वायरल फोटोज को देखते सभी का यही कहना है कि कैसे एक जिम्मेदार IPS ऑफिसर अपने परिवार के सदस्यों को आधिकारिक कुर्सी और कैप का इस्तेमाल करने के लिए दे सकता है। इतना ही नहीं, वो अपने पति के साथ खड़े होकर सलामी भी कैसे ले सकती हैं? इस मामले पर जब डॉक्टर सीमा मोदी से प्रतिक्रिया लेने की कोशिश की गई तो उन्होंने उल्टा सवाल पूछ लिया कि आपको ये फोटो कैसे मिलीं ?

वहीं, पूरे मामले पर ADG का कहना था कि घर में टोपी रखी होगी तो पत्नी ने पहनकर फोटो क्लिक कर ली होगी। इसमें बुराई क्या है ? बता दें कि महेंद्र मोदी का विवादों से पुराना नाता रहा है। इससे पहले उन पर अपनी पहली पत्नी की दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगा था। इसकी वजह से उनकी काफी किरकिरी हुई थी। हालांकि, बाद में कोर्ट ने उनको सारे आरोपों से बरी कर दिया था।


16 बच्चों का बाप 92 साल की उम्र में लाया 22 साल की बेगम


इराक में रहने वाले मुसली मौहम्मद अल मुजामी ने 22 साल की लड़की से हाल ही में निकाह किया है। आपको सुनने में कुछ अजीब जरूर लगेगा लेकिन ये बात सच है। 92 साल के हो चुके मुसली की बेगम साहिबा उनकी पोती की उम्र के बराबर है। मुसली अपनी पहली पत्नी के साथ 58 साल बिता चुके थे। पहली पत्नी से उसके 16 बच्चे है। सबसे बड़ी बात ये है कि मुसली ने अपनी शादी अपने दो पोतो के साथ की।


उनके दो पोते जिनकी उम्र 16 और 17 साल है, दादा मुसली ने अपने इन पोतो के साथ शादी की सारी रस्में पूरी की। इस शादी में शरीफ हुए तमाम लोगों नें बड़ी खुशी से इस निकाह में नाच गाना किया।

इस रहस्यमय कुआं के पानी पड़ते ही हर चीज हो जाती है पत्थर


इंगलैंड के न्यर्जबरो में स्थित इस कुएं को स्थानीय निवासी दैत्य का कुआं मानते हैं। दुनियाभर के लोग यहां अपना सामान छोड़ जाते है ताकि कुछ दिनों बाद आकर लोग उसे पत्थर में बदला हुआ देखें।

पत्तियां, लकड़ियां, पक्षी जो भी चीज न्यर्जबरो स्थित रहस्यमय कुएं के पानी के संपर्क में आती है, वह कुछ ही महीनों में पत्थर में बदल जाती है। इंग्लैंड की निद्द नदी के किनारे स्थित इस कुएं के बारे में कुछ लोगों की राय है कि अगर वे भी इस कुएं के संपर्क में आएं, तो वह भी पत्थर में बदल जाएंगे।


यहां कुछ गुजरे जमाने के सामान अब भी देखे जा सकते हैं, जिनमें 18वीं सदी का विक्टोरियन टॉप हैट जैसी चीजें शामिल हैं। ये चीजें अब पूरी तरह पत्थर में बदल चुकी हैं। यहां छोड़े गए टैडी बियर, साइकिल और केतली जैसी चीजों का भी ऐसा ही हाल है।


2.5 करोड़ की कार में लगी आग, देखें वीडियो


दिल्ली के बदरपुर इलाके में 2.5 करोड़ की लंबोरगिनी आग लग के खाक हो गई। हालांकि कार में सवार लोगों को बचा लिया गया है। अचनाक इस कार में पीछे आग लगने से कार कंपनी पर काफी सवाल खड़े हो रहे है। आखिर चलते चलते इस कार में आग लगी कैसे...? 2.5 करोड़ की कार में आग लगना बहुत बड़ी बात होती है देखिए दिल्ली में इस कार में लगी आग की वीडियो



Monday 24 August 2015

PICS: फोटो ग्राफर ने खींची सेक्स वर्कर की ऐसी तस्वीरें


स्पेनिश फोटोग्राफर ने अपने ही देश के सेक्स वर्कर्स की फोटोज नए अंदाज में क्लिक की हैं। टक्सेमा साल्वान्स ने दिखाया है कि किस तरह स्पेन में सेक्स का कारोबार हो रहा है। इन फोटोज में महिलाएं सड़क किनारे कस्टमर का इंतजार करती हुई दिखाई पड़ती हैं।

फोटोग्राफर ने इस दौरान महिलाओं के साथ स्थानीय जगहों की नेचुरल ब्यूटी भी दिखाई है। इनमें स्पेन के ग्रामीण और शहरी दोनों इलाके शामिल हैं। उन्होंने स्पेन के मेडिटरेनियन तट पर भी ऐसी महिलाओं को शूट किया है।

सालवान्स ने ये फोटोज करीब 6 साल में शूट किया। उनके मुताबिक इन फोटोज में महिलाएं सेंट्रल फोकस में नहीं हैं, बल्कि उन्होंने पूरे सिनेरियो को दिखाने की कोशिश की है, जहां वे महिलाएं काम करती हैं।

कुछ महिलाएं हाईवे के किनारे खड़ी हैं, तो कुछ दूसरी सड़कों पर खड़ी या बैठी दिखाई देती हैं। आपको बता दें कि स्पेन में स्ट्रीट प्रोस्टीट्यूशन गैर कानूनी है उसके मुताबिक भी यहां की सेक्स वर्कर स्ट्रीट पर अपनी बिज़नस चालू रखती है।

क्यूबा के लोगो की ऐसी लाइफ है, देखिए तस्वीरें


र्सिलोना में जन्मे न्यूयॉर्क बेस्ड फोटोग्राफर एड्यू बायर ने अपने कैमरे में क्यूबा में तेजी से बदलती लोगों की लाइफ को तस्वीरों में कैद किया है। भले ही क्यूबा की शीतयुद्ध के समय अमेरिका से दुश्मनी और सोवियत संघ से नजदीकी रही हो, लेकिन अब लोगों की जिंदगी में तेजी से बदलाव हुआ है। आज क्यूबा की नई पीढ़ी तेजी से बदल रही है। युवा फैशनेबल कपड़े पहन रहे हैं।

नाइट क्लबों में जा कर डांस का लुत्फ उठा रहे हैं। बॉडी में टैटू गुदवाने का भी क्रेज बढ़ा है। हवाना में आर्ट गैलरी के पास पहला टैटू स्टूडियो भी खुल गया है। हाल के कुछ सालों में कई रेस्टोरेंट, बार और क्लब खुल गए हैं। हालांकि, अभी भी यहां की अधिकतर आबादी मजदूरों की है और कम पैसों पर जीवनयापन कर रहे हैं। बायर ने यहां क्यूबा के युवाओं की लाइफ को कैमरे में कैद किया है।



Saturday 22 August 2015

1950 में था 1 डॉलर = 4.79 रुपए, नहीं लगता था वैट और अन्य टैक्स



भारत की तुलना अमेरिका की तरक्की तो आप सदियों से देखते ही रहे है लेकिन पहले की तुलना भारत में जो बदलाव है शायद ही आप उन से वाकिफ होंगे। आज हम आपको अपनी इस ख़बर में बताने जा रहे है कि अमेरिका की करेंसी रुपए के मुकाबले ज्यादा नहीं थी 1950 में डॉलर 4.79 रुपए के स्तर पर था जो कि आज बढ़कर 66 रु. के करीब हो गया है। आपको बता दें कि 1950 में वैट और अन्य टैक्स भी नहीं लगता था जो कि आज हर तरह के खाने और पहनने की चीजों पर लगता है। इसके साथ ही सरकार पैट्रोल-डीजल पर सब्सिडी देती थी।

अमेरिकी डॉलर के मुकाबल भारतीय रुपए के इतिहास पर एक नजर डालिए

  • 1950-55 - 4.79 रुपए का 1 अमेरिकी डॉलर
  • 1960-65 - 4.78 रुपए का 1 अमेरिकी डॉलर
  • 1970 - 7.56 रुपए का 1 अमेरिकी डॉलर
  • 1975 - 8.39 रुपए का 1 अमेरिकी डॉलर
  • 1980 - 7.86 रुपए का 1 अमेरिकी डॉलर
  • 1985 - 12.36 रुपए का 1 अमेरिकी डॉलर
  • 1990 - 17.50 रुपए का 1 अमेरिकी डॉलर
  • 1995 - 32.42 रुपए का 1 अमेरिकी डॉलर
  • 2000 - 44.94 रुपए का 1 अमेरिकी डॉलर
  • 2000 - 44.94 रुपए का 1 अमेरिकी डॉलर
  • 2005 - 44.09 रुपए का 1 अमेरिकी डॉलर
  • 2015 - 66.19 रुपए का 1 अमेरिकी डॉलर



1950 के दशक में भारत में इनकम टैक्स रेट 5 आनास से घट कर 4 आनास हो गया था। इसके साथ ही इसी दशक में वैल्थ टैक्स की शुरुआत की गई थी। आज की तुलना में देखा जाए तो अमेरिका को सबसे ताकतवर देश माना जाता है। इसी वजह से अमेरिका में लगभग 39 फीसदी भारतीय नागरिक रह रहें है, लगभग 20 लाख छात्र अमेरिका के विश्वविद्यालय में पढ़ रहें है। दुनिया भर के नागरिक समझते है कि अमेरिका ही एक ऐसा देश है जहां हमारा पालन पोषण अच्छे से हो सकता है।

11 किमी लंबा चीन ने बना डाला रिवर वैली के उपर ऐसा हाईवे


सेंट्रल चीन के हुबई प्रांत में बने वैली नदी के उपर ये हाइवे 9 अगस्त को खोला गया। इस हाईवे से नदी, पहाड़ और गांवों का बेहद खूबसूरत नजारा दिखता है। यह हाईस्पीड 10.9 किमी का रूट पश्चिम चीन को दक्षिण चीन से जोड़ता है।

इस ओवरवॉटर हाइवे के बनने के कारण, जहां पहले जिंगशान से जी 42 (हाई-स्पीड मोटरवे) तक का सफर घंटों में पूरा होता था, वो अब आसानी से 20 मिनट से कम वक्त में तय हो जाता है। इसके साथ ही इसे वर्ल्ड मोस्ट सीनिक हाइवे का खिताब भी दिया गया है।

इतना ही नहीं, यह चीन का सबसे पहला ईको-फ्रैंडली ओवरवॉटर हाइवे भी है। 10.9 किलोमीटर लंबे हाइवे का 4.4 किलोमीटर रास्ता पानी के ऊपर है। आपको बता दे कि इस प्रोजेक्ट से पहले 3 प्रपोजल थे- दो पहाड़ों के बीचो-बीच सुरंग बनाने और तीसरा नदी पर हाईवे बनाने का लेकिन इंजीनियर पेड़-पौधों को बचाना चाहते थे, इसलिए तीसरे प्रपोजल को चुना।

Wednesday 19 August 2015

नंदना के बर्थडे पर देखे इनकी जानलेवा पिक्स


बॉलीवुड एक्ट्रेस नंदना सेन का जन्म 19 अगस्त, 1967 को कोलकाता में हुआ था। वे देश के जाने-माने अर्थशास्त्री अमर्त्य सेन की बेटी हैं।


नंदना सेन की प्रारंभिक शिक्षा कोलकाता में हुई। हार्वर्ड यूनिवर्सिटी से उन्होंने साहित्य की पढ़ाई की है। वे भी अपने पिता की तरह ही एक अच्छी स्कॉलर थी।


उन्होंने फिल्म निर्देशन की पढ़ाई यूएससी फिल्म स्कूल से की। जबकि एक्टिंग की पढ़ाई ली स्ट्रांस्बर्ग थियेटर इंस्टीट्यूट, न्यूयार्क से की।


पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा, जहां उन्होंने बॉलीवुड, हॉलीवुड के साथ ही इटैलियन फिल्मों में भी काम किया है।


उन्होंने 1997 में 'द डॉल' फिल्म से फिल्मी सफर शुरू किया। उन्होंने 'माय वाइफ मर्डर', 'ब्लैक', 'टेंगो चार्ली', 'प्रिंस', 'झूठ ही सही', 'रंग रसिया' सहित कुछ और फिल्मों में काम किया। हालांकि, उन्हें बॉलीवुड में सफलता नहीं मिली।


वाशिंग मशीन में फस गया यूवक का पैर, फायर ब्रिगेड ने बचाया



ऑस्ट्रेलिया के लकेम्बा में एक 22 साल का शख्स वाशिंग मशीन के भीतर फंस गया। लगभग तीन घंटे तक फंसे रहने के बाद उसे फायर ब्रिगेड की टीम ने बचाया। इस दौरान वह काफी परेशान और डर गया था।


इस गांव में घूप में निकलने से गलती है त्वाचा


ब्राजिल के साओ पाउलो के समीप स्थित अरारस गांव में लोगो के घूप में निकलते ही उनकी त्वचा गलने लगती है। आपको जानकर हैरानी तो जरूर होगी लेकिन ये सच है।

आपको बता दें कि इस गांव के लोग एक अजीबोगरीब बिमारी से जूझ रहे है, जिसके कारण धूप में निकलने पर बीमार लोगों की त्वचा गलने लगती है। इस गांव में कुल मिलाकर 800 लोग है जिनमें से 600 लोग इस बिमारी से पीड़ित है।