Sunday 2 August 2015

इस जानवर की खाल से टकराकर शिकारी को ही आ लगी गोली
अमेरिका के टेक्सास में एक शिकारी खुद की गोली का शिकार बन गया। दरअसल, यह व्यक्ति ने सेंट्रल अमेरिका में पाए जाने वाले जानवर 'आर्माडिलो' (बुलेटप्रूफ खाल वाले चूहे सरीखा छोटा-सा जानवर) को निशाना बनाया था। लेकिन गोली उसकी मजबूत खाल से टकराकर वापस उसके चेहरे पर ही आ लगी। व्यक्ति हॉस्पिटल में है जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत स्थिर बताई है।

स्थानीय शेरिफ लैरी रो ने बताया कि इस व्यक्ति को घर के आसपास एक आर्माडिलो दिखा। उसने उस आर्माडिलो का शिकार करने का सोचा उस समय उसकी पत्नी घर पर ही थी। उसने अपनी रिवॉल्वर निकाल कर उस जानवर पर तीन गोलियां चला दी। इसमें से एक गोली आर्माडिलो की मजबूत खाल से टकराकर वापस उसके जबड़े पर जा लगी। पुलिस के मुताबिक, व्यक्ति को हेलिकॉप्टर के जरिए टेक्सरकाना शहर एक हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने वायर के जरिए उसके जबड़ों को फिर से जोड़ा। हालांकि, यह पता नहीं चल पाया है कि शिकारी जिस आर्माडिलो का शिकार हुआ, वह जीवित है या नहीं।

No comments:

Post a Comment