Monday 17 August 2015

इस देश में नहीं कर सकते शादी से पहले सेक्स, जानिए ऐसे ही 4 कानून


दुनिया के कुछ ऐसे देश है जो अजीबोगरीब कानून से मशहूर हैं। और सबसे बड़ी बात वहां के स्थानीय लोग उन कानून का पालन करते है अन्यथा वे सजा के भागीदारी बन जाएंगे। ऐसा ही एक देश संयुक्त अरब अमीरात (UAE) है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यहां पर अपनी यात्रा कर रहें है। UAE सात अमीरातों से मिलकर बना है और इन सबके कानून अलग-अलग हैं। इसका एक प्रमुख अमीरात दुबई है। दुबई अपने आलीशान इमारतों, नाटइलाइफ के कारण लोगों को खूब आकर्षित करता है। लेकिन यहां पर कई ऐसे अजीबोगरीब कानून बनाए गए हैं, जिसका पालन करना अनिवार्य है।


1) शादी से पहले सेक्स करना जुर्म है अगर आप ऐसा करते हुए पकड़े जाते हैं तो गिरफ्तार करने के अलावा निर्वासित भी किया जा सकता है। हालांकि, बंद दरवाजे के पीछे क्या हो रहा है इससे सरकार को कोई लेना-देना नहीं है। लेकिन शादी से पहले खुलेआम हाथ पकड़ कर चलने और किस करते हुए पकड़े जाने पर भी जेल हो सकती है।


2) दुनियाभर के तमाम शहरों में एड्रेस सिस्टम है, जिसके जरिए लोग बड़ी आसानी से किसी जगह पर पहुंच जाते हैं, लेकिन दुबई में ऐसा नहीं है। ऐसे में अगर आपको किसी एड्रेस पर जाना है तो वहां के आस-पास के मकान या होटल्स या किसी अन्य प्लेस की जानकारी होनी चाहिए।


3) दुनियाभर के ज्यादातर शहरों में अपराध की घटनाएं दिनों-दिन बढ़ रही हैं, लेकिन दुबई में ऐसा नहीं है। आपको जानकर हैरत होगी, लेकिन बता दें कि दुबई में अपराध की संख्या जीरो प्रतिशत है। इसकी वजह वहां के कड़े कानून हैं। अपराध न होने की वजह से ही दुबई को दुनिया का सबसे सुरक्षित शहर माना जाता है।


4) भारत सहित दुनियाभर के तमाम देशों में लोगों को इनकम टैक्स देना होता है, लेकिन दुबई में ऐसा नहीं है। यहां के लोगों को इनकम टैक्स देने की जरूरत नहीं होती है।

No comments:

Post a Comment