Sunday 26 July 2015

                                                  99 साल की दादी हुई प्रेग्नेंट !


लंदन में रहने वाली 99 वर्षीय डोरिस आयलिंग को मिली अस्पताल की रिर्पोट ने बताया कि वह प्रेगनेंट हैं और उन्हें तय दिन पर डिलिवरी के लिए अस्पताल में भर्ती होना है। सबसे मजेदार बात यह हैं कि फारेहम कम्यूनिटी हॉस्पिटल ने महिला के नाम के साथ उनकी सही जन्म तिथि भी पत्र में लिखकर भेजी। डोरिस के तीन बच्चे और 13 पोते-पोती हैं।

डोरिस इस रिपोर्ट को पढ़कर चकित हैं। उन्होंने बताया कि मैं कभी भी उस अस्पताल में नहीं गई, मैं जानती ही नहीं कि वह अस्पताल कहां है। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि यह पत्र गलती से उन्हें भेज दिया है। इसके साथ ही अस्पताल प्रशासन इसके लिए माफी भी मांग चुका है।

No comments:

Post a Comment