Thursday 30 July 2015

                                           पूणे के एक व्यापारी नें खरीदी 'गोल्डन' कार

पूणे के एक शहर में गोल्डन कलर की जगुआर देखने को मिल रही हैं। यह कार शहर के रियल एस्टेट व्यापारी सचिन खेसे ने खरीदी है। खेसे ने अपने ज्योतिषी की सलाह के बाद पूरे 2 लाख खर्च कर काले रंग की जगुआर को गोल्ड प्लेटेड करवाई है। इस तरह की कारें अब तक विदेशों में ही नजर आती थीं पर अब ये ट्रेंड इंडिया में भी मशहूर हो गया है। 2014 में 63 लाख रुपए में खरीदी यह कार को खेसे अपने ज्योतिषी के कहने पर बेचने जा रहे थे लेकिन जैसे ही दुकानदार के पास बेचने पहुंचे को दुकानदार ने इसका रंग काले से बदल कर गोल्डन करने की सलाह दी। खेसे को दुकानदार का आइडिया सही लगा और उन्होंने कार को गोल्डन रंग में रंगने का निर्देश दे दिया। दुकानदार की सलाह के बाद खेसे इसे गोल्डन रंग में रंगवाने को तैयार हो गए।

No comments:

Post a Comment