Saturday 5 September 2015

इस शहर में लड़कियां करती है अपना बॉयफ्रेंड शेयर


दक्षिणी चीन के गुआंगडोंग प्रांत में स्थित डोनगुआन शहर आजकल पूरी दुनिया में अपनी अनोखी संस्कृति की वजह से चर्चा में है। कहते हैं कि इस शहर में लड़‌कियों को अपना बॉयफ्रेंड शेयर करने पर कोई ऐतराज नहीं होता है, बल्कि वे अपने प्रेमियों को अधिकाधिक प्रेमिकाएं रखने के लिए प्रोत्साहित भी करती हैं और इसके लिए उनकी आर्थिक मदद भी करती हैं। डोनगुआन का हर नागरिक इस अनोखी संस्कृति को अपना रहा है।


डोनगुआन नाम के इस शहर को दुनिया भर में चीन की ‘सेक्स कैपिटल’ के रूप में पहचाना जाने लगा है। यहां एक युवक की तीन या उससे अधिक गर्लफ्रेंड हैं और यह बात जगजाहिर होती है। दरअसल, डोनगुआन में ही देश के इलेक्ट्रॉनिक उत्पाद जैसे, आईफोन, आईपैड आदि का उत्पादन होता है। इसके अलावा कई अलग-अलग क्षेत्रों से संबंधित उत्पाद यहां तैयार किए जाते हैं, जिनमें पुरुषों की तुलना में महिलाओं के काम को अधिक महत्व दिया जाता है। ऐसे में पुरुषों के पास सीमित क्षेत्रों में काम के विकल्प होते हैं, कई को बेरोजगार भी रहना होता है। ऐसे पुरुष महिलाओं के लिए आसानी से समय निकाल लेते हैं। उनके पास लड़कियों के साथ बिताने के लिए पर्याप्त समय भी होता है।


लड़कियां भी पुरुषों के साथ दोस्ती बढ़ाने में दिलचस्पी लेती हैं। कोई भी लड़की अपने साथी को अपनी दोस्त के साथ आसानी से शेयर कर लेती है। सिचुआन प्रांत के एक युवक ने बताया कि डोनगुआन में पुरुषों के मुकाबले महिलाओं की संख्या दोगुने से भी अधिक है। उनके पास अच्छा पैसा है। यहां लड़कियां पैसे नहीं पुरुष में दिलचस्पी लेती हैं। वह अभी बेरोजगार है और उनकी प्रेमिका उसका पूरा खर्च उठाती है।

No comments:

Post a Comment