Monday, 30 November 2015

आधार कार्ड पर अपना डाटा बदलने का ये है आसान तरीका


आपका आधार कार्ड बन चुका है और उस पर गलती से आपके घर का पता, शहर, राज्य या सरनेम वगैरह कुछ बदल गया है तो चिंता करने की कोई बात नहीं है. इस तरह की गल्तियों को सही कराने के लिए जगह जगह आधार सेंटर चक्कर लगाने की कोई जरूरत नहीं है. आप ये सुविधा घर बैठे ऑनलाइन भी पा सकते है.

रजिस्टर्ड होना जरूरी है मोबाइल नंबर
अगर आप अपने आधार कार्ड में किसी चीज को अपडेट करना चाहते है तो आपका मोबाइल नंबर सबसे पहले UIDAI के पास रजिस्टर्ड होना चाहिए. मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड ना होने की वजह से आप ऑनलाइन कुछ अपडेट नहीं कर सकेंगे.

First step
URL में आधार कार्ड की वेबसाइट https://uidai.gov.in/update-your-aadhaar-data.html डाल कर लॉगइन करें. लॉगइन करने के बाद हाइपर लिंक किए हुए टैब अपडेट योर डाटा ऑनलाइन पर क्लिक करना होगा.

Second step
इसके बाद आपके सामने ये लिंक खुल कर सामने आएगा https://ssup.uidai.gov.in/web/guest/ssup-home इसपर ऑनलाइन अपडेट करने के लिए नियम दिए गए है. इन नियमों को अच्छे से पढ़कर नीचे दिए गए लिंक, जिसमें अपडेशन करना हो, उसे क्लिक करें.

Third step
इसके बाद आपको आधार कार्ड नंबर सबमिट करना होगा. इसके बाद आपके रजिस्‍टर्ड मोबाइल पर ओटीपी कोड सामने आएगा.

Fourth step
इसके बाद आपको सिर्फ अपने डाक्यूमेंट्स की स्कैन कलर कॉपी को उसपर अपलोड करना होगा. इसके बाद आपको आधार कार्ड अपडेट करने के लिए एजेंसी चुनने का ऑप्शन सामने मिलेगा. इसको आप ऑनलाइन ही चुन सकते हैं. अब इस एजेंसी को सलेक्‍ट करने के बाद आपके मोबाइल पर कन्‍फर्मेशन का मैसेज आ जाएगा. इसके बाद करीब दो से तीन हफ्ते के अंदर आपको आधार डाटा अपडेट हो जाएगा.

Saturday, 31 October 2015

BIG BOSS के घर में लव कपल्स ने शुरू किया रोमांस, फोटो वायरल




कलर्स चैनल पर विवादित रियलिटी शो ‘बिग बॉस डबल ट्रबल’ अपने रंग में रंगता जा रहा हैं। बिग बॉस के घर में रियल लाइफ कपल्स अब खुलकर रोमांस करने लगे हैं। जी हां हम बात कर रहे हैं सुयश राय-किश्वर मर्चेंट और कीथ सेकुएरा- रोशेल मारिया राव की जोड़ी की जो रिलेशनशिप में हैं ।

दोनों ही कपल्स की कुछ इंटीमेट फोटोज सामने आई हैं। ये फोटोज उस समय की हैं, जब रात को घर में लाइट्स ऑफ हो जाती हैं और सभी कंटेस्टेंट्स सोने चले जाते हैं। हालांकि, घर के अंदर लगे 80 कैमरे इस दौरान भी कंटेस्टेंट की निगरानी करते हैं, लेकिन ऐसा लगता है, जैसे इन दोनों कपल्स को इसकी कोई परवाह नहीं।
खैर अगर आपको याद हो तो ‘बिग बॉस’ के घर में कपल्स का रोमांस करना कोई नई बात नहीं है। इससे पहले भी करिश्मा तन्ना-उपेन पटेल, अरमान कोहली और तनिषा मुखर्जी की इंटीमेट फोटोज सुर्खियां बटोर चुकी हैं।

Monday, 26 October 2015

Amazon की 'ग्रेट इंडियन दिवाली सेल' शुरू, हर 30 मिनट पर नई डील


ई-कॉमर्स कंपनियों से यदि आप त्योहारी सेल का मजा ले रहे है और आप शॉपिंग करने से चूक गए है तो दिवाली से पहले ई-कॉमर्स कंपनियां फिर से सेल की तैयारी शुरू कर रही है. भारत की तीसरी बड़ी ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन इंडिया की 'ग्रेट इंडियन दिवाली सेल' आज से शुरू हो गई है. मेजन की यह सेल 26 अक्टूबर को रात 12.00 बजे से 28 अगस्त को रात 11.59 तक चलेगी. इस सेल के दौरान सैकड़ो कैटिगरी में करोड़ो आइटम्स में आपको भारी छूट प्रदान होगी.

इस साल अमेजन की बिक्री 4 गुना ज्यादा बढ़ी है. गौरतलब है कि फ्लिपकार्ट ने 13 से 17 अक्टूबर तक चली अपनी पांच दिन की सेल के दौरान 1900 करोड़ रुपए से अधिक का व्यापार किया है. स्नैपडील ने भी इसी दौरान 1800 करोड़ रुपए के उत्पाद बेचे है.

हर 30 मिनट ने नई डील की पेशकश
सबसे खास बात तो यह है कि अमेजन अपने ग्राहकों को हर 30 मिनट पर नई डील की पेशकश होगी. इस सेल में ग्राहकों के लिए करोड़ो उत्पाद पेश किए जाएंगे. अमेजन इंडिया के कैटिगरी मैनेजमेंट के उपाध्यक्ष समीर कुमार का दावा है कि 'ग्रेट इंडियन दिवाली सेल' ग्राहकों को देखते हुए पेश किया गया है. इस दीवाली तक ग्राहकों को ये सेल काफी पंसद आएगी.

हर दिन जोड़े 40,000 नए उत्पाद
अमेजन को भारत में शानदार प्रकिक्रिया मिलने के कारण ग्राहकों की संख्या 230 फीसदी बढ़ी है. कंपनी ने उपाध्यक्ष ब्रायन ने कहा, 'हम त्योहारी सीजन में और अच्छा कारोबार कर रहे है. और इस साल हर दिन 40,000 नए उत्पाद जोड़े हैं.'

Thursday, 22 October 2015

गाजियाबाद में बहु-स्तरीय पार्किं ग परिसर खुला


गाजियाबाद में गुरुवार को दो नई बहु-स्तरीय पार्किं ग परिसरों का आगाज हुआ। गाजियाबाद विकास प्राधिकरण के अधिकारियों ने कहा, "उनमें से एक वैशाली में दिल्ली मेट्रो स्टेशन पर स्थित है, जबकि अन्य कलेक्टर के कार्यालय में स्थित है।"

वैशाली परिसर में 500 कारें और 1500 दो पहिया वाहन खड़े हो सकते हैं। अन्य पार्किं ग परिसर में 200 कारें खड़ी हो सकती हैं। अधिकारियों ने कहा कि वैशाली में निर्माण कार्य 90 प्रतिशत कर पूरा हो चुका है।

Saturday, 26 September 2015

Mercedes ने बाजार में उतारी Maybach S600, कीमत 2.60 करोड़ रु


जर्मनी लग्जरी कार निर्माता कंपनी मर्सिडीज बेंज इंडिया (MBI) ने अपना मेबैक S600 मॉडल आज भारतीय बाजार में पेश किया. इसकी कीमत पुणे शोरुम में 2.60 करोड़ रुपए है. यह कार पूरी तरह से आयातित कार है. लॉन्चिंग तिथि की घोषणा के दो सप्ताह के भीतर ही मेबैक S600 की भारत में विक्रय के लिए रखी गई सभी कारें बुक हो गई.


कंपनी ने स्थानीय कारखाने में असेंबल की गई मेबैक S500 भी पेश की है जिसकी कीमत 1.67 करोड़ रुपए है. इस कीमत के साथ यह देश में ही असेंबल की गई सबसे महंगी कार बन गई है.

क्या है खासियत
V12 बाईटर्बो इंजन वाली S600 और V8 बाईटर्बो इंजन वाली S500 पांच सेकेंड में शून्य से 100 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार पकड़ सकती है. इनकी अधिकतम गति 250 किलोमीटर प्रतिघंटा है. कुल 12 एयरबैग के साथ ये भारत की पहली कारें है जिनके सीट बेल्ट और कुशन में भी एयरबैग है.

इसके साथ ही इसमें नाइट व्यू असिस्टेंट प्लस, 360 डिग्री कैमरा, एलईडी लाइटिंग सिस्टम और टायरों के वायुदाब की निगरानी करने वाली प्रणाली है.

Friday, 18 September 2015

VIDEO: बॉयफ्रेंड को सेल्फी किल्क करके देने सेल्फी में कैद हुआ भूत, फिर हुआ ये..


अगर आप सेल्फी लेने के शोकीन है तो इस वीडीयो को जरूर देखें। लोग सेल्फी के इतने दीवाने हो गए है कि उन्हे खुद समझ नहीं आता क्या चीज सही है और क्या गलत कही भी और कैसे भी सेल्फी लेनी होती है बस। खेर इस वीडियो में इस बात से कोई मतलब नहीं है इस वीडियो में दिखाया गया है कि कैसे एक लड़की सेल्फी लेते वक्त भूत को देखती है।


सेल्फी फ्रोम हेल के बेनर तले ये वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रही है। अब तक इस वीडियो को 4,70,500 लोग देख चुके है। आप भी इस वीडियो को जरूर देखें।

VIDEO: अपनी वीडियो में यौन उत्पीड़न को उजागर करेंगी लेडी गागा


पॉप सिंगर लेडी गागा ने अपने नए गाने 'टिल इट हैपन्स टू यू' के जरिए यौन उत्पीड़न को उजागर किया है।
   
इस गाने में अमेरिका के कॉलेज में होने वाले बलात्कार के मामले को उठाया गया है। इस गाने में म्यूजिक डेन वॉरेन ने दिया है।