Saturday, 12 December 2015

PICS: इन 3 लड़कियों ने किया 1 कार से दिल्ली से लंदन तक का सफर, जानिए कैसे



3 भारतीय लड़कियों ने 1 कार से दिल्ली से लेकर लंदन समेत 17 देशों की यात्रा की. अब आप पूछोगे इनकी उम्र क्या है लेकिन इन लड़कियों की उम्र भी इतनी नहीं है। जितनी कम उम्र के चलते इन लड़कियों ने जो कर दिखाया है। आम तौर पर लड़के भी ऐसा करने से काप उठते है।



जिन तीन लड़कियों ने अपनी महत्तवकांक्षी यात्रा 4-वीहलर कार से दिल्ली से लंदन तक का सफर किया है। उन तीनों लड़कियों के नाम है- रशमी कोप्पर, डॉ सोम्या गोयल और निधी तिवारी।


इस यात्रा का विचार निधी तिवारी का था. जो कि इस पूरे अभियान की अकेली ड्राइवर थी. जैसे ही निधी ने इस यात्रा के विचार के बारे में अपनी सहेली रशमी कोप्पर और डॉ सोम्या गोयल से पूछा तो ये दोनों निधी के साथ इस यात्रा पर चलने के लिए तुरंत राज़ी हो गई. इसके साथ ही इस यात्रा से ये दोनों अपनी संबंधित जॉब से एक विश्राम चाहते थे जो कि इनका 15 साल पुराना सपना है.


लेकिन इनकों अपनी इस यात्रा को पूरा करने के लिए प्रायोजकों की जरूरत थी। तभी इनके अभियान को पूरा करने के लिए भारतीय कार निर्माता कंपनी महिंद्रा आगे आई। जिन्होंने अपनी SUV कार इस यात्रा के लिए कई देशों में प्रचार के लिए दी।


Journey details:
The journey commenced from Delhi in the month of June. From there, they travelled to Myanmar, China, Kyrgyzstan, Uzbekistan, Kazakhstan, Russia, Ukraine, Poland, Czech Republic, Germany, Belgium and France, and lastly London. The journey culminated in October.
Here are some of the photos taken during the trip:

Day 1 to 7: Delhi – Kanpur – Siliguri – Guwahati – Imphal – Moreh/ Tamu border point (Myanmar) – Monywa (Distance: 2,403 km)

Day 8 to 14: Monywa – Mandalay – Lhasa – Muse – Ruili – Dali – Xichang – Chengdu (Distance: 1903 kms)

Day 15 to 21: Chengdu – Ruoergai – Xining – Jiayuguan – Hami – Turpan – Kuerle (Distance: 3,520 km)

Day 22 to 28: Kuerle – Akesu – Kashgar – Sary Tash (Kyrgyzstan) – Osh – Tashkent – Samarkhand – Bukhara (Distance: 1,964 km)

Day 29 to 35: Bukhara – Khiva – Nukus (Khazakistan) – Beyneu – Atyrau – Astrakhan (Russia) – Volvograd (Distance: 2,352 km)

Day 36 to 42: Volvograd – Kamensk – Kharkiv – Kiev (Ukraine) – Lviv – Karkow (Poland) – Prague (Czech Republic) (Distance: 2,589 km)

Day 43 to 54: Prague – Frankfurt (Germany) – Brussels (Belgium) – London (UK) (Distance: 1,269 km)

Saturday, 5 December 2015

'ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेगे...', 40 साल बाद फिर दिखे एक साथ जय-वीरू



1975 में आई सुपरहिट फिल्म 'शोले' की लीड जोड़ी जय (अमिताभ बच्चन) और वीरू (धर्मेंद्र) बीते रोज टीवी शो 'आज की रात है जिंदगी' के सेट पर स्पॉट किए गए।


बिग बी द्वारा होस्ट किए गए शो के फिनाले एपिसोड में धर्मेंद्र अपने बड़े बेटे सनी देओल के साथ मौजूद थे।


इस सुपरहिट जोड़ी ने स्टेज पर 40 साल पहले रिलीज हुई फिल्म 'शोले' के आइकॉनिक सीन को री-क्रिएट किया। धर्मेंद्र की बाइक पर बिग बी सवार हुए और ये दोनों सॉन्ग 'ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे..' के अंदाज में नजर आए।


Wednesday, 2 December 2015

यात्रीगण कृप्या ध्यान दें, सोते यात्रियों को स्टेशन आने से आधा घंटा पहले जगा दिया जाएगा


रात में ट्रेन में सफर करने के दौरान अगर आप सो गए है तो निश्चित होकर आप आराम से सो सकते है. रलवे ने अपने यात्रियों के लिए ऐसी व्यवस्था शुरू कर दी है जिससे यात्रियों के गंतव्य स्टेशन पर पहुंचने से आधे घंटे पहले ही फोन के जरिए बता दिया जाएगा कि आपका स्टेशन आने वाला है. इसी के साथ रेलवे यात्रियों को जगाने के लिए अलार्म की सुविधा भी दे रहा है. इस सुविधा पाने के लिए यात्रियों को अपने मोबाइल फोन से डेस्टिनेशन अलर्ट लगाना होगा.

डेस्टिनेशन अलर्ट लगाने का ये है तरीका
यात्रियों को रेलवे की इन सेवाओं के लिए IRCTC के 139 नंबर पर अपने मोबाइल से कॉल या SMS  करना होगा. यात्रियों को IVR के जरिए अनुदेश दिए जाएंगे जिसमें पहले भाषा का चयन करना होगा. इसके बाद डेस्टिनेशन अलर्ट के लिए पहले 7 नंबर दबाना होगा फिर 2 नंबर दबाना होगा. यात्री से उसके 10 अंकों का PNR नंबर पूछा जाएगा. PNR नंबर डायल करने के बाद उसे कंफर्म करने के लिए 1 डायल करना होगा. PNR नंबर की पुष्टि होने के बाद गंतव्य स्टेशन के लिए अलर्ट फीड हो जाएगा. यात्रियों को इसका कंफर्मेशन मैसेज आ जाएगा. गंतव्य स्टेशन आने से आधे घंटे पहले मोबाइल पर कॉल आ जाएगी. सबसे बड़ी बात ये है कि यात्री जब तक कॉल अटेंड नहीं करेगा, तब तक रेलवे का सिस्टम लगातार उसे कॉल करता रहेगा.

कस्टमर केयर पर भी कर सकते है बात
यात्री 139 नंबर डायल करके कस्टमर केयर के प्रतिनिधि से बात करके भी अलर्ट सुविधा ले सकता है. इसके लिए प्रतिनिधि को PNR और मोबाइल नंबर बताना होगा. दोनों नंबर कंफर्म होने के बाद यात्री इस सुविधा का लाभ उठा सकते है.

SMS के जरिए भी ले सकते है यह सुविधा
यात्री को 139 पर अलर्ट के बाद PNR नंबर लिखकर SMS करना होगा. यात्री को तुरंत कंफर्मेशन मैसेज प्राप्त हो जाएगा. इसके साथ ही यात्री को डेस्टिनेशन स्टेशन की तरह अलार्म सेट करने की सुविधा भी 139 नंबर पर मिलेगी. इसका प्रोसेस भी डेस्टिनेशन अलर्ट की तरह ही रहेगा. इसके साथ ही अगर यात्री बीच में ही किसी स्टेशन पर उतरना चाहे तो उसे उस स्टेशन का STD कोड डायल करना होगा. यात्री को यह सुविधा 7 डायल करने के बाद 1 डायल करने पर मिलेगी.

डेस्टिनेशन अलार्म लगाने की फीस
मेट्रो सिटी और नॉन मेट्रो सिटी की फीस अलग-अलग है. हालांकि दोनों जगहों का SMS चार्ज एक ही है.


Monday, 30 November 2015

आधार कार्ड पर अपना डाटा बदलने का ये है आसान तरीका


आपका आधार कार्ड बन चुका है और उस पर गलती से आपके घर का पता, शहर, राज्य या सरनेम वगैरह कुछ बदल गया है तो चिंता करने की कोई बात नहीं है. इस तरह की गल्तियों को सही कराने के लिए जगह जगह आधार सेंटर चक्कर लगाने की कोई जरूरत नहीं है. आप ये सुविधा घर बैठे ऑनलाइन भी पा सकते है.

रजिस्टर्ड होना जरूरी है मोबाइल नंबर
अगर आप अपने आधार कार्ड में किसी चीज को अपडेट करना चाहते है तो आपका मोबाइल नंबर सबसे पहले UIDAI के पास रजिस्टर्ड होना चाहिए. मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड ना होने की वजह से आप ऑनलाइन कुछ अपडेट नहीं कर सकेंगे.

First step
URL में आधार कार्ड की वेबसाइट https://uidai.gov.in/update-your-aadhaar-data.html डाल कर लॉगइन करें. लॉगइन करने के बाद हाइपर लिंक किए हुए टैब अपडेट योर डाटा ऑनलाइन पर क्लिक करना होगा.

Second step
इसके बाद आपके सामने ये लिंक खुल कर सामने आएगा https://ssup.uidai.gov.in/web/guest/ssup-home इसपर ऑनलाइन अपडेट करने के लिए नियम दिए गए है. इन नियमों को अच्छे से पढ़कर नीचे दिए गए लिंक, जिसमें अपडेशन करना हो, उसे क्लिक करें.

Third step
इसके बाद आपको आधार कार्ड नंबर सबमिट करना होगा. इसके बाद आपके रजिस्‍टर्ड मोबाइल पर ओटीपी कोड सामने आएगा.

Fourth step
इसके बाद आपको सिर्फ अपने डाक्यूमेंट्स की स्कैन कलर कॉपी को उसपर अपलोड करना होगा. इसके बाद आपको आधार कार्ड अपडेट करने के लिए एजेंसी चुनने का ऑप्शन सामने मिलेगा. इसको आप ऑनलाइन ही चुन सकते हैं. अब इस एजेंसी को सलेक्‍ट करने के बाद आपके मोबाइल पर कन्‍फर्मेशन का मैसेज आ जाएगा. इसके बाद करीब दो से तीन हफ्ते के अंदर आपको आधार डाटा अपडेट हो जाएगा.

Saturday, 31 October 2015

BIG BOSS के घर में लव कपल्स ने शुरू किया रोमांस, फोटो वायरल




कलर्स चैनल पर विवादित रियलिटी शो ‘बिग बॉस डबल ट्रबल’ अपने रंग में रंगता जा रहा हैं। बिग बॉस के घर में रियल लाइफ कपल्स अब खुलकर रोमांस करने लगे हैं। जी हां हम बात कर रहे हैं सुयश राय-किश्वर मर्चेंट और कीथ सेकुएरा- रोशेल मारिया राव की जोड़ी की जो रिलेशनशिप में हैं ।

दोनों ही कपल्स की कुछ इंटीमेट फोटोज सामने आई हैं। ये फोटोज उस समय की हैं, जब रात को घर में लाइट्स ऑफ हो जाती हैं और सभी कंटेस्टेंट्स सोने चले जाते हैं। हालांकि, घर के अंदर लगे 80 कैमरे इस दौरान भी कंटेस्टेंट की निगरानी करते हैं, लेकिन ऐसा लगता है, जैसे इन दोनों कपल्स को इसकी कोई परवाह नहीं।
खैर अगर आपको याद हो तो ‘बिग बॉस’ के घर में कपल्स का रोमांस करना कोई नई बात नहीं है। इससे पहले भी करिश्मा तन्ना-उपेन पटेल, अरमान कोहली और तनिषा मुखर्जी की इंटीमेट फोटोज सुर्खियां बटोर चुकी हैं।

Monday, 26 October 2015

Amazon की 'ग्रेट इंडियन दिवाली सेल' शुरू, हर 30 मिनट पर नई डील


ई-कॉमर्स कंपनियों से यदि आप त्योहारी सेल का मजा ले रहे है और आप शॉपिंग करने से चूक गए है तो दिवाली से पहले ई-कॉमर्स कंपनियां फिर से सेल की तैयारी शुरू कर रही है. भारत की तीसरी बड़ी ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन इंडिया की 'ग्रेट इंडियन दिवाली सेल' आज से शुरू हो गई है. मेजन की यह सेल 26 अक्टूबर को रात 12.00 बजे से 28 अगस्त को रात 11.59 तक चलेगी. इस सेल के दौरान सैकड़ो कैटिगरी में करोड़ो आइटम्स में आपको भारी छूट प्रदान होगी.

इस साल अमेजन की बिक्री 4 गुना ज्यादा बढ़ी है. गौरतलब है कि फ्लिपकार्ट ने 13 से 17 अक्टूबर तक चली अपनी पांच दिन की सेल के दौरान 1900 करोड़ रुपए से अधिक का व्यापार किया है. स्नैपडील ने भी इसी दौरान 1800 करोड़ रुपए के उत्पाद बेचे है.

हर 30 मिनट ने नई डील की पेशकश
सबसे खास बात तो यह है कि अमेजन अपने ग्राहकों को हर 30 मिनट पर नई डील की पेशकश होगी. इस सेल में ग्राहकों के लिए करोड़ो उत्पाद पेश किए जाएंगे. अमेजन इंडिया के कैटिगरी मैनेजमेंट के उपाध्यक्ष समीर कुमार का दावा है कि 'ग्रेट इंडियन दिवाली सेल' ग्राहकों को देखते हुए पेश किया गया है. इस दीवाली तक ग्राहकों को ये सेल काफी पंसद आएगी.

हर दिन जोड़े 40,000 नए उत्पाद
अमेजन को भारत में शानदार प्रकिक्रिया मिलने के कारण ग्राहकों की संख्या 230 फीसदी बढ़ी है. कंपनी ने उपाध्यक्ष ब्रायन ने कहा, 'हम त्योहारी सीजन में और अच्छा कारोबार कर रहे है. और इस साल हर दिन 40,000 नए उत्पाद जोड़े हैं.'

Thursday, 22 October 2015

गाजियाबाद में बहु-स्तरीय पार्किं ग परिसर खुला


गाजियाबाद में गुरुवार को दो नई बहु-स्तरीय पार्किं ग परिसरों का आगाज हुआ। गाजियाबाद विकास प्राधिकरण के अधिकारियों ने कहा, "उनमें से एक वैशाली में दिल्ली मेट्रो स्टेशन पर स्थित है, जबकि अन्य कलेक्टर के कार्यालय में स्थित है।"

वैशाली परिसर में 500 कारें और 1500 दो पहिया वाहन खड़े हो सकते हैं। अन्य पार्किं ग परिसर में 200 कारें खड़ी हो सकती हैं। अधिकारियों ने कहा कि वैशाली में निर्माण कार्य 90 प्रतिशत कर पूरा हो चुका है।