Friday, 18 December 2015

PICS: इस कपल ने मनाया 500 दिन का हनीमून, हर दिन 6000 रुपए किए खर्च


मार्क और कैमिली नाम के इस कपल ने 500 दिन का हनीमून मनाया जिनमें से ये अमेरिका, तंजानिया, गौतेमाला, पनामा, निकारगुआ, साउथ अफ्रीका सहित दुनिया के कई देशों की सैर की।


इस दौरान कपल ने कई जगहों पर खाने, रहने और घूमने के बदले काम भी किया। उन्होंने कहा कि इस दौरान औसतन करीब 6 हजार रुपए रोज खर्च होते थे।


चीन से ताल्लुक रखने वाले कपल ने जुलाई 2011 में शंघाई में शादी की थी। इसके बाद वे फिलिपीन्स गए। मार्क जहां 30 साल के हैं, वहीं कैमिली 28 की है।


मार्क ने कहा कि वे हमेशा से दुनिया घूमना चाहते थे। मार्क को कैमिली को लंबा हनीमून मनाने के लिए काफी कन्विंस भी करना पड़ा। पहले उन्होंने 365 दिन हनीमून मनाने का फैसला लिया था, लेकिन बाद में यह और लंबा होता चला गया।


कपल ने 365traveldates.com नाम से एक वेबसाइट बनाई है, जहां वे अपने ट्रैवल से जुड़ी जानकारी और फोटोज शेयर करते हैं। इसके अलावा वे इंस्टाग्राम और फेसबुक पर भी एक्टिव रहते हैं। अब तक वे 11 देशों का सफर कर चुके हैं।


मार्क ने कहा कि 365 दिन के हनीमून को बढ़ाने का फैसला इसलिए किया क्योंकि वे जिस लाइफस्टाइल में रह रहे थे, उससे मोहब्बत हो चुकी थी।

No comments:

Post a Comment